Monday, February 9Ujala LIve News
Shadow

वात्सल्य इन्स्टीट्यूट के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने समाज सेवा करने की शपथ ली 

वात्सल्य इन्स्टीट्यूट के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने समाज सेवा करने की शपथ ली 

सिविल लाइन प्रयागराज में स्थित वात्सल्य इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरा मेडिकल्स साइन्सेज के छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर समाज व मरीजो सेवा करने की शपथ ली।
जिसमे G.N.M 17th A.N.M. 16th, एवं O.T. 16th Batch ने हमेशा अपने नर्सिंग व्यवसाय के कर्तव्यों का पालन करेगे एवं नर्सिंग क्षेत्र में हमेशा उन्नति करगें यहाँ शपथ ली। जिसकी मुख्य अतिथि डा. भावना शर्मा, MBBS CMS बेली हॉस्पिटल प्रयागराज की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिन्होने सभी नर्सिंग के छात्र – छात्राओं को नर्सिंग व्यवसाय के प्रति ईमानदारी व पूरे मन निष्ठापूर्वक समाज व मरीजो की सेवा करने की प्रेरणा दी। नर्स होना एक गर्व की बात होती है, नर्सिंग कोर्स आपको एक सफल करियर के साथ- साथ समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका देता है।
संस्थान की निर्देशिका डा. कीर्तिका अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए, इस कोर्स के दौरान, छात्रों को मरीजों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के साथ काम करने का अवसर मिलता है, जिससे उनके नर्सिंग कौशल विकसित होते हैं। यह आपको मरीजों को शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक करने और उनकी देखभाल करने की कला सिखाता है।
संस्था की प्रधानाचार्या डा. ज्योति मरठे ने सभी नर्सिंग के छात्र छात्राओं को समाज व मरीजो की सेवा करने की शपथ दीलाई। एवं संस्था की वार्षिक उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। और नर्सिंग के सभी कर्तव्य को पालन करने की सलाह दी। एवं सभी अतिथि, शिक्षकगण एवं अभिवावकों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि, निदेशक एवं प्रिसिपल ने सम्मानित छात्र छात्राओं को वार्षिक उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी, मैडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
उपस्थित सभी शिक्षकगण ने छात्राओं की सफलता के लिए सराहना की। संस्था के छात्रा-छात्राओं व नर्सिंग के शिक्षकगण के सहयोग से शपथ ग्रहण समारोह किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *