रोटरी प्रयागराज संगम क्लब के द्वारा स्थानांतरित किए जाने योग्य छोटे साइड गोल चौराहे का किया गया लोकार्पण

प्रयागराज रोटरी प्रयागराज संगम के द्वारा सरोजनी नायडू मार्ग एवं थोरन्हील रोड (एजी ऑफिस चौराहा) पर सुंदर तीन गोल चौराहों का लोकार्पण शहर के पहले नागरिक मेयर गणेश केसरवानी के द्वारा किया गया.रोटरी प्रयागराज संगम क्लब के द्वारा बनाए गए स्थानांतरित किए जाने योग्य छोटे साइड गोल चौराहे के लोकार्पण कार्यक्रम में रोटरी से जुड़े सदस्य ट्रैफ़िक पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l.
रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष पवन जी श्रीवास्तव ने कहा की सभी के सहयोग, समर्पण और टीमवर्क से यह जनोपयोगी परियोजना सफलतापूर्वक समाज को समर्पित की जा सकी। इस अवसर पर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत उपयोगी और सराहनीय प्रयास बताया।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, इंस्पेक्टर यातायात अमित सिंह तथा सभासद पंकज जायसवाल की उपस्थिति रही। साथ ही रोटरी मंडल 3120 के पदाधिकारी, अन्य रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं अनेक सम्मानित रोटेरियन सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष रोटेरियन पवन जी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन सचिव रोटेरियन सचिन उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर रोटरी प्रयागराज संगम के सदस्य रोटेरियन अविनाश कुमार, विकास गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, डॉ. अमित त्रिपाठी, इवेंट चेयरमैन अनुराग अस्थाना, नेहा चौहान, राजेश कुमार, जवाहर लाल, अरविंद शुक्ला, मनीष शुक्ला, स्वाति निरखी, चार्टर्ड अकाउंटेंट अनुभव अग्रवाल, अनुभव केसरवानी, आतिश चौरसिया, विशाल तलवार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
