Tuesday, February 17Ujala LIve News
Shadow

हज़रत ख्वाजा जिया उद्दीन चिश्ती उर्फ बहाल हुसैन शाह का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न

हज़रत ख्वाजा जिया उद्दीन चिश्ती उर्फ बहाल हुसैन शाह का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न

कुरानखानी, चादरपोशी, फातिहा और महफिले समा में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़


प्रयागराज। चौक कोतवाली परिसर स्थित दरगाह दरगाह हज़रत ख्वाजा जिया उद्दीन चिश्ती उर्फ बहाल हुसैन शाह का सालाना उर्स सोमवार को अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न हो गया। सुबह नमाज़-ए-फज़र के बाद कुरानखानी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद प्रातः गुस्ल व चादरपोशी की रस्म अदा की गई।
नमाज़-ए-मग़रिब के बाद फातिहा पढ़ी गई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और देश में भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। दरगाह परिसर में देर रात तक महफिले समा का आयोजन हुआ। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर ऐसा समा बांधा कि वहां मौजूद अकीदतमंद मग्न हो गए और पूरा माहौल रूहानियत से भर उठा।
उर्स की सभी रस्में अल्हाज़ हकीम रिजवान हामिद सफ़वी सज्जादानशीन दरबारे सफ़वी की सादात में अदा की गईं। इस मौके पर कई खानकाहों के सज्जादानशीन भी मौजूद रहे प्रशासन पुलिस प्रशासन समाजसेवी को शगुन ग्रुप की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद महबूब दावर, मुन्नू भाई, राहिद, आफताब, रशीद, अनिल कसेरा, अकरम, शगुन समेत बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए।
अंत में अकीदतमंदों के लिए लंगर (प्रसाद) का इंतजाम किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात तक महफिले समा चलती रही और उर्स का कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *