Tuesday, February 17Ujala LIve News
Shadow

मड़फा महादेव की तलहटी में चल रहा शिवशक्ति महायज्ञ सम्पन्न भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

मड़फा महादेव की तलहटी में चल रहा शिवशक्ति महायज्ञ सम्पन्न भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

चित्रकूट।
विंध्य पर्वतमाला की पावन श्रेणियों में स्थित मड़फा महादेव के पावन सानिध्य में आयोजित दस दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ व राज राजेश्वरी महा आरधना का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। यज्ञ की पूर्णाहुति पर हर हर महादेव के गगन भेदी नारों से पूरा इलाका गुँजायमान होता रहा। इस अवसर पर सुदूर अंचलों से आए शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द महाराज के शिष्यों, भक्तों सहित दो दर्जन से अधिक गांव के पांच हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे। पूरे यज्ञ के दौरान सैकड़ो दंडी स्वामियों की उपस्थिति भी स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र रही। स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ चित्रकूट के चारो अखाड़ों के संत-महंत, पुजारियों साधकों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा मड़फा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर दिखाई दिया।
वैदिक मंत्रोच्चार और संतों के आशीर्वचनों के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। इसके पश्चात मड़फा महादेव क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लगभग पचास हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और सहयोग की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।
इस अवसर पर उपस्थित शंकराचार्य अधोक्षजानन्द महाराज ने कहा कि मड़फा महराज इस क्षेत्र के आराध्य देव हैं और उन्हीं की कृपा-छत्रछाया में यह महायज्ञ पूर्ण विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि यज्ञ जैसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संतों ने कहा कि इस प्रकार के यज्ञ-अनुष्ठान क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।
शिव शक्ति महायज्ञ के पावन अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह, बांदा चित्रकूट के लोकसभा सांसद कृष्णा शिवशंकर पटेल, भारतीय जनता पार्टी के सेंटर कोडिनेटर एवं राष्ट्रीय प्रभारी सरल बलराज नुने, समाजसेवी कृष्णकुमार अन्ना आंध्र प्रदेश, कानपुर के पूर्व सांसद सत्य देव पचौरी, बांदा चित्रकूट क्षेत्र के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी और भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रवि सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *