थाना धूमनगंज के सामने सड़क पर से अतिक्रमण हटाकर मार्ग को पुनः चालू कराने हेतु नगर आयुक्त में मिले व्यापारी

प्रयागराज थाना धूमनगंज के सामने की मुख्य सड़क, जिसे पीडीए द्वारा कॉलोनी में प्रवेश के लिए 60 फीट चौड़ा मुख्य मार्ग बनाया गया था, जिस पर आज एक कार भी बड़ी मुश्किल से गुजर सकती है जिसकी वजह से मार्ग पूर्ण रूप से उपयोग में नहीं आ पा रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि समस्त आवागमन केवल 30 फीट चौड़ी प्राइवेट प्लाटिंग की सड़क (प्रीतम नगर मोड़) एवं कंधईपुर मोड़ जो कि मात्र 20 फीट चौड़ी सड़क से हो रहा है। रोड के कम चौड़ी होने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता एवं व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
प्रीतम नगर व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश जैन ने बताया कि वर्तमान में प्रीतम नगर क्षेत्र में “मुख्यमंत्री ग्रिड” योजना के अंतर्गत लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना में धूमनगंज थाने से होते हुए लगभग 4 किलो मीटर 60 फिट चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। परंतु अत्यंत खेद का विषय है कि थाना धूमनगंज के सामने स्वयं थाना द्वारा अतिक्रमण किया गया है, तथा मुकदमों से संबंधित चार पहिया वाहन भी अव्यवस्थित रूप से सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित रहता है और 60 फीट चौड़े मार्ग का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। यदि उक्त अतिक्रमण को हटाकर सड़क को उसकी मूल 60 फीट चौड़ाई में विकसित कर दिया जाए, तो: – आवागमन सुगम हो जाएगा – 30 फीट की सड़क पर लगने वाला दैनिक जाम समाप्त हो सकता है
• क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी अतः उक्त समस्या का संज्ञान लेते शीघ्र अतिक्रमण हटवाकर मार्ग को पूर्ण रूप से चालू कराने की कृपा करें। यदि इस समस्या का निराकरण अभी नहीं किया गया तो भविष्य में अवागमन की स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र द्विवेदी, शहर पश्चिमी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष, राजेश गुप्ता अध्यक्ष प्रीतम नगर व्यापार मंडल, मनीष सेठ, कोषाध्यक्ष प्रीतम नगर व्यापार मंडल आदि मौजूद रहे।
