Tuesday, April 7Ujala LIve News
Shadow

ज्ञान गुण सागर वाहिनी के पांचवे संस्थापना दिवस पर सुंदर काण्ड पाठ एवं प्रसाद वितरण

ज्ञान गुण सागर वाहिनी के पांचवे संस्थापना दिवस पर सुंदर काण्ड पाठ एवं प्रसाद वितरण

ज्ञान गुण सागर वाहिनी के अध्यक्ष एवं भाजपा के नेता कुश श्रीवास्तव ने अपनी संस्था के पांच वर्ष पूर्ण होने पर ज़िला कचहरी प्रयागराज के समक्ष भगवान हनुमान जी के मंदिर की शरण में एक भव्य सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया।

पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कचहरी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के साथ जनसामान्य ने भी बड़ी संख्या में प्रसाद और भोजन पाया।

आयोजन के उपरांत अपने धन्यवाद ज्ञापन में कुश श्रीवास्तव ने सबका आभार व्यक्त करते हुए वाहिनी के पांच वर्षो के अस्तित्व में हुए अनेकानेक अभियानों एवं कार्यक्रमों की व्याख्या की।

उन्होंने बताया कि ज्ञान गुण सागर वाहिनी संस्था बच्चों एवं युवाओं को बजरंगबली जी से जोड़ने का कार्य अभूतपूर्व रूप से कर रही है।

इस संस्था के तत्वावधान में निम्नलिखित कार्यक्रम होते हैं –
• श्री हनुमान चालीसा एवं हनुमानाष्टक पर आधारित अंतर विद्यालय समूहगान प्रतियोगिता
• “हिंदुत्व की अलख जगायें हर सप्ताह मंदिर जाएँ” एक ऐसा प्रेरणादायक मंत्र है जिससे हिंदू समाज पूर्णतः जागरूक, सशक्त और एकत्रित रहेगा।
इस प्रण से मंदिर जाने का संस्कार, बच्चों एवं युवाओं में विकल्प नहीं, संकल्प स्वरूप घर करेगा।
• साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा जी का एकादश पाठ
• बाल हनुमान भक्त – १३ वर्ष से कम को पुरस्कृत करना
• गऊ रोटी बैंक

ज्ञान गुण सागर वाहिनी विगत कई वर्षों से राष्ट्र, सनातन एवं संस्कृति को समाज में सुदृढ़ और प्रसारित करने की दिशा में कार्यरत है।

ज्ञान गुण सागर वाहिनी, विश्व में हिंदुत्व का परचम सदैव के समान लहराने के लिए, युवाओं एवं बच्चों को बजरंग बली को प्रेरणा स्रोत एवं आधार बनाकर विभिन्न आयोजनों, प्रतियोगिताओं इत्यादि के माध्यम से प्रोत्साहित करती आई है।

इस कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, जनपद न्यायलय के बार एवं ज़िले की अन्य तहसीलों से वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में उच्च न्यायालय, सत्र न्यायालय आदि के अधिवक्तागणों ने भाग लिया। ।

अतिथियों में माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री राहुल चतुर्वेदी (से. नि.), श्री वी. सी. दीक्षित (से. नि.), इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ट अधिवक्ता एड. राकेश पांडे ‘बबुआ’, जनपद न्यायालय अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एड. कृष्ण बिहारी तिवारी, एवं निम्नलिखित तहसीलों के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उपस्थित हुए।

करछना तहसील से एड. संजय कुमार पांडे, मेजा तहसील से एड. देवानंद पटेल, बारा तहसील से एड. वीरेंद्र कुमार यादव, फूलपुर तहसील से एड. धर्मराज यादव, हंडिया तहसील से एड. राकेश मिश्रा, हंडिया तहसील से ही एड. राजेश्वर नाथ मिश्रा ‘भभया’, सोरांव तहसील से एड. वामिक एजाज़ फारुकी, एवं कोरांव तहसील से एड. राम बहादुर सिंह इत्यादि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

वाहिनी के निम्नलिखित सदस्यों नें इस व्यापक आयोजन को क्रियान्वित किया, सुनील क्षेत्री, राष्ट्र गौरव तिवारी, विकास श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र सिंह, अवनीश श्रीवास्तव, पीयूष शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, मयंक पांडे, सूरज मिश्रा, हर्षित, अभिषेक श्रीवास्तव, सौरभ दुबे, अभिषेक ‘रॉबिन’, सक्षम इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *