Wednesday, May 6Ujala LIve News
Shadow

यातायात नियमों का अनुपालन जीवन सुरक्षा की गारंटी- पवन पाण्डेय

यातायात नियमों का अनुपालन जीवन सुरक्षा की गारंटी- पवन पाण्डेय

प्रयागराज, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन एवं यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश संयुक्त अभियान में सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, प्रयागराज के प्रांगण में प्रभावशाली यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रवक्तागण, अध्यापक ,अध्यापिकाओं एवं सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने सभागार में उपस्थित छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों को यातायात के नियमों व दुर्घटनाओं के संबंध में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर डॉ०अंशू अग्रवाल के कुशल निर्देशन में महिला टीम द्वारा निरंतर विद्यालयों, कॉलेजों एवं प्रमुख चौराहों पर जनजागरूकता अभियान निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर बच्चों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों—जैसे हेलमेट पहनना, ट्रैफिक नियमों का पालन करना एवं सतर्कता से वाहन चलाना आदि के संबंध में वक्ताओं ने भी विस्तार से बताया ।
संगठन के राष्ट्रीय प्रमुखअवधेश निषाद जी ने बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल नियमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन दुर्घटनाओं को रोकना भ है जो अक्सर लापरवाही के कारण “चलती-फिरती मौत” का रूप ले लेती हैं।
राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता जी ने जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पुलिसकर्मियों एवं विशेष रूप से यातायात निरीक्षक पवन पांडे का हृदय से आभार व्यक्त किया उन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से बच्चों को दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सजग किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ०श्यामदेव ने कहा कि हमारी संस्था का प्रयास निरंतर जनजागृति अभियान को आगे बढ़ाना है, जिससे अधिक से अधिक लोगों का जीवन सुरक्षित बनाया जा सके।
समाजसेवी नितेश शुक्ला ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. अंशू अग्रवाल जी को बधाई दी तथा इलेक्टो होम्योपैथिक के निदेशक प्रमोद शुक्ला जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति से सामाजिक कार्यक्रमों को नई ऊर्जा और सफलता मिलती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रकाश ने एंटी क्राइम एंटी करप्शन टीम सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में एंटी क्राईम एंटी करप्शन महिला विंग से प्रमुख रूप से रोशनी अग्रवाल (नगर मंत्री), बबीता केसरवानी ,जिला सचिव, नेहा वैश्य,जिला महासचिव,मंडल अध्यक्ष, तहसीन अहमद, समाजसेवी राजकुमार केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *