प्रयागराज की माटी से बैंकॉक के विश्व पटल पर सुविख्यात उद्घोषक डॉ. रंजना त्रिपाठी

डॉ. रंजना त्रिपाठी, वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज ने वहाँ आयोजित समिट में अपनी वाणी से,अपनी संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी है। आपने अपने परिवार, महाविद्यालय, नगर ही नहीं वरन् भारतवर्ष को गौरवान्वित किया है।जब जय हो कि जयकार 10000 स्वर में एक साथ गूंजी तो लगा कि पूरा भारत वहां उतर आया हो
गत 24 अक्टूबर 2026 को अन्तरराष्ट्रीय योगा समिट में के आर. आई. बैंकॉक, थाईलैंड में योगा फॉर हेल्थ एंड हैप्पीनेस में आपको उत्कृष्ट एम्बेसडर ऑफ पीस एंड हार्मनी का सम्मान प्राप्त हुआ।
आपकी इस महान उपलब्धि पर महाविद्यालयके चेयरमैन श्री पंकज जायसवाल, प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना पाठक, डॉ ममता गुप्ता प्रो इभा सिरोठिया, प्रोअंजू श्रीवास्तव , डॉ नीलांजना जैन सभी शिक्षक तथा नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों की ओर से आपका हार्दिक अभिनन्दन किया गया
