डोंबिवली में ब्लैक फिल्म लगी कारों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा

मुंंबई श्रीकेश चौबे:- डोंबिवली शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वाले चार पहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के पूर्व और पश्चिम दोनों हिस्सों में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक श्री विजय अहिरे ने बताया कि वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपराध है और यह सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है। ब्लैक फिल्म के कारण अंदर बैठे लोगों को देखना मुश्किल होता है, जिससे कई आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा कारणों से वे अपने वाहनों के कांच पर लगी ब्लैक फिल्म को तुरंत हटा दें और पुलिस को सहयोग करें। नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
