*विधि विधान के साथ हुआ गोवर्धन महाराज जी का अन्नकूट उत्सव*
*गोवर्धन स्वरुप में भगवान जगन्नाथ का किया गया श्रृंगार दर्शन*
*56 प्रकार व्यंजनों से लगा भोग और दीपदान के साथ किया गया प्रसाद वितरण

श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट एवं काशीराज नगर उत्थान समिति के द्वारा
प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर काशी राज नगर कटघर में विधि विधान के साथ भगवान गोवर्धन गिरधारी जी का अन्नकूट पूजा उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने विधि विधान के साथ अन्नकूट की पूजा की और मंत्री गगन दास गुप्ता के द्वारा 56 प्रकार के व्यंजनों से गोवर्धन गिरधारी जी को प्रसाद का भोग लगाया गया। रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर भगवान जगन्नाथ जी का गोवर्धन स्वरुप में आलौकिक श्रृंगार दर्शन और आरती पूजन किया गया। पूरे मंदिर को रंगोली और दीपों से सजाया गया तत्पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया
श्रृंगार कार्तिकेय श्रीवास्तव आयुष गुप्ता ,अक्षत चौहान यथार्थ साहू इशांत श्रीवास्तव, ने किया।
इस अवसर अमर रस्तोगी, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, पूर्व पार्षद उमेश चंद्र जायसवाल,शशी कांत जायसवाल,दाऊ दयाल गुप्ता जयराम गुप्ता ,त्रिलोकी केसरवानी, हैप्पी कसेरा, सुनील कुमार, अजय अग्रहरि, कमलेश जायसवाल,लता उपाध्याय आदि ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
