Saturday, November 7Ujala LIve News
Shadow

भिवंडी में युवती और युवक लापता

भिवंडी में युवती और युवक लापता

मुंबई श्रीकेश चौबे:-शहर में एक युवती और एक युवक के लापता होने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, पहली घटना फेणेगांव की है। यहां से एक युवती 4 नवंबर की सुबह शौचालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती का अपहरण किया है। भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक लांडगे कर रहे हैं। दूसरी घटना में मुरशद मस्जिद के पास रहने वाला 20 वर्षीय इरफान 3 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी समय बीतने के बाद भी उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन ने भोईवाडा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस हवलदार नवसु फुफाणे कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *