सेंट जोसेफ कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने एनुअल क्रॉस कंट्री रेस में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

प्रयागराज
प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज के शिक्षक और छात्र जिस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं, वह है ‘एनुअल क्रॉस कंट्री रेस’। सहनशक्ति, उत्साह और फिटनेस के स्तर को परखने वाली इस वार्षिक प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर दोनों श्रेणियों के चारों हाउस के छात्रों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।
होगन हॉल से शुरू हुई इस दौड़ में, अलग-अलग चेकपॉइंट्स पर शिक्षकों की समर्पित टीमों ने प्रतिभागियों पर नज़र रखी। विजेताओं का अंतिम निर्णय स्कूल कोऑर्डिनेटर ज्योति दुबे, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर मो. शबी रफीक, कॉलेज के हेडमास्टर रेव. फादर ज्ञान प्रकाश और स्कूल काउंसलर अपर्णा रंजन ने किया।
