Thursday, November 5Ujala LIve News
Shadow

रक्षा NGO संचालिका व अन्य के खिलाफ FIR पर निष्पक्ष जाँच की माँग

रक्षा NGO संचालिका व अन्य के खिलाफ FIR पर निष्पक्ष जाँच की माँग


प्रयागराज में रक्षा NGO की संचालिका वंशिका गुप्ता, सुमित गुप्ता एवं सात अन्य के खिलाफ दर्ज FIR को हम झूठा और दुर्भावनापूर्ण मानते हैं। हमारा आरोप है कि नगर निगम के ABC सेंटर में कुत्तों के गायब किए जाने, मारे जाने और बेचे जाने जैसी गंभीर अनियमितताएँ हो रही हैं। Animal Birth Control Rules के तहत अनिवार्य CCTV कैमरे नहीं लगाए जा रहे, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठते हैं।

हमारा कहना है कि ABC सेंटर की अनियमितताओं के खिलाफ लगातार शिकायतें करने, सवाल उठाने और अतीक अहमद के कुत्ते को बचाने के मामले में गलत गतिविधियों को उजागर करने के कारण हमारे प्रति दुर्भावना रखी गई और इसी खुन्नस में यह कार्रवाई की गई।

**हमारी माँगें:** FIR की निष्पक्ष जाँच हो, CCTV कैमरे व रिकॉर्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कुत्तों के गायब होने, मारे जाने और बेचे जाने के आरोपों की स्वतंत्र जाँच हो तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *