*हनुमान अंश फिल्म के कलाकार लेकर चलेंगे हनुमान जी की शोभायात्रा*
*श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकलेगी आज*

उजाला शिखर
प्रयागराज
प्रयाग उत्थान समिति के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा 7 नवंबर हनुमान जयंती के अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में दोपहर 3:00 बजे पथरचट्टी रामलीला कमेटी के प्रांगण से निकाली जाएगी समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि फिल्म हनुमान अंश के कलाकार शोभिनव सत्या अपनी पूरी टीम के साथ हनुमान जी की दर्शन शोभायात्रा लेकर चलेंगे शोभा यात्रा रामबाग से होते हुए कोठा परचा राम भवन चौराहा, बहादुरगंज चौराहा, मानसरोवर, मोती महल हीवेट रोड ,से होते हुए जॉनसेनगंज निरंजन रेलवे ब्रिज से होते हुए हनुमत निकेतन हनुमान मंदिर सिविल लाइन पर संपन्न होगी तत्पश्चात हनुमान मंदिर हनुमत निकेतन के प्रांगण में भव्य भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभा यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर आरती एवं पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा शोभा यात्रा में हनुमान जी महाराज की दिव्य झांकी के साथ डीजे बैंड पाइप बैंड ध्वज पताका भगवान गणेश शंकर भगवान माता दुर्गा भगवान विष्णु आदि अन्य देवी देवताओं की झांकी शामिल रहेगी
