Saturday, November 7Ujala LIve News
Shadow

*भक्तों को दर्शन देने निकले श्री राम भक्त वीर हनुमाना, गूंजे जय श्री राम जयकारे*

*भक्तों को दर्शन देने निकले श्री राम भक्त वीर हनुमाना, गूंजे जय श्री राम जयकारे*

*गाजे बाजे के साथ निकली विशाल हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा यात्रा*

*हनुमान अंश के फिल्मी कलाकारों को देखने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, शोभायात्रा का जगह जगह किया गया स्वागत आरती*

*मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान के भजन गीत पर झूमे भक्तगण*

प्रयाग उत्थान समिति के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पथरचट्टी रामलीला कमेटी के प्रांगण से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर गणेश केसरवानी, समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार भैया जी,अभिषेक ठाकुर,राजेश केसरवानी, एवं कुमार नारायण ने हनुमान जी महाराज की महाआरती कर शुभारंभ किया
शोभायात्रा की अगुवाई फिल्म हनुमान अंश के कलाकार शोभिनव सत्या पूर्णिमा तिवारी,गौरव किशोर शर्मा अन्नया सिंह, गौरव त्रिपाठी अपनी टीम के साथ करते हुए आगे चलते रहे
शोभा यात्रा पथर चट्टी रामलीला कमेटी रामबाग से होते हुए कोठा पारचा ,राम भवन चौराहा ,बहादुरगंज चौराहा, मानसरोवर ,मोती महल हीवेट रोड से होते हुए जॉनसेनगंज निरंजन रेलवे ब्रिज से होते हुए हनुमत निकेतन हनुमान मंदिर सिविल लाइन पर संपन्न हुई
प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि भक्तो को दर्शन देते हुए निकले श्री राम भक्त हनुमाना गूंजे उठ जय श्री राम के जयकारे,शोभा यात्रा मार्ग में हनुमान अंश के कलाकारों को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और और जगह-जगह पर आरती एवं पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया
शोभा यात्रा में हनुमान जी महाराज की दिव्य झांकी के साथ हनुमान जी की पीठ, डीजे बैंड पाइप बैंड ध्वज पताका भगवान गणेश, शंकर भगवान माता दुर्गा भगवान कार्तिकेय आदि अन्य देवी देवताओं की झांकी शामिल रही।
शोभायात्रा संपन्न होने के तत्पश्चात हनुमान मंदिर हनुमत निकेतन के प्रांगण में भव्य भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और अन्नया सिंह की टीम के गायक कलाकारों के द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने भक्तों का भाव विभोर कर दिया और मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान के भजन के गीत पर भक्तगण झूम उठे।
इस अवसर हनुमत निकेतन हनुमान मंदिर सिविल लाइंस में विधि विधान पूर्वक हनुमान जी का पूजन आरती किया गया और भक्तों को
प्रसाद वितरण किया
शोभायात्रा संयोजक धर्मेंद्र कुमार भैया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक निवेश मित्तल रहे संचालन महामंत्री अभिषेक ठाकुर एवं राजेश केसरवानी ने किया।
इस अवसर पर विनय प्रताप सिंह,पार्षद रूद्रसेन जायसवाल, निखिल पांडे, आलोक केसरवानी, शिवम अग्रहरि,सतीश केसरवानी, रजत सोनकर, अजय अग्रहरि
गोपाल केसरवानी आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *