Tuesday, November 10Ujala LIve News
Shadow

*करेली दुर्गापूजा पार्क में 1001 दीप* *प्रज्ज्वलित कर के धूमधाम से मनाया गया दिवाली उत्सव* *सभी धर्म के लोग दिवाली उत्सव में शामिल हुए

*करेली दुर्गापूजा पार्क में 1001 दीप* *प्रज्ज्वलित कर के धूमधाम से मनाया गया दिवाली उत्सव*

*सभी धर्म के लोग दिवाली उत्सव में शामिल हुए*

प्रयागराज। करेली स्थित दुर्गापूजा पार्क में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। दीपों की जगमगाहट से पूरा दुर्गापूजा पार्क आलोकित हो उठा और वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की गई कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं खुशियाँ सदैव बनी रहें। इसके पश्चात सभी ने मिलकर पटाखे जलाए और दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर अंशु श्रीवास्तव, उर्मिला वर्मा, कामनी, रजनी खन्ना, आभा, मीनू कपूर, रिचा, अनुष्का श्रीवास्तव, कुलवंत कौर, स्मृति श्रीवास्तव, शिवानी कपूर मनजीत सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सौरभ खन्ना, अभिषेक वर्मा, अभय जायसवाल, सहाय मौर्या, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अजय, राजू चतुर्वेदी, राम कुमार खन्ना, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद अकरम शगुन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *