Tuesday, November 10Ujala LIve News
Shadow

कोरांव बाजार में सिटी कार्ट मॉल का शुभारंभ, चेयरमैन ने किया उद्घाटन

कोरांव बाजार में सिटी कार्ट मॉल का शुभारंभ, चेयरमैन ने किया उद्घाटन

प्रबंध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेयी रहे कार्यक्रम के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे मौजूद

कोरांव (प्रयागराज। कोरांव बाजार में खरीदारी की आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक नई शुरुआत हुई। कस्बे में सिटी कार्ट मॉल का शुभारंभ किया गया। मॉल का उद्घाटन नगर पंचायत कोरांव के चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी ने फीता काटकर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल ने भी फीता काटकर मॉल का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेयी ने की। इस अवसर पर चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी ने कहा कि कोरांव जैसे कस्बे में आधुनिक खरीदारी की सुविधाओं का विस्तार होना क्षेत्र के लिए एक नई पहल है। इससे स्थानीय लोगों को खरीदारी के नए विकल्प मिलेंगे और बाजार में भी नई रौनक देखने को मिलेगी। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू चौबे, शशि द्विवेदी, प्रमोद मिश्र पयासी, योगेंद्र मिश्रा एडवोकेट, प्रधानाचार्य डॉ. साबिर अली, गोविंद मिश्र एडवोकेट, अपूर्व प्रकाश त्रिपाठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व प्रधान सेमरी, राज बहादुर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सिटी कार्ट मॉल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *