Tuesday, February 17Ujala LIve News
Shadow

रुद्राभिषेक के बाद ठंडई का हुआ वितरण

रुद्राभिषेक के बाद ठंडई का हुआ वितरण

प्रयागराज

चरण वंदन फाउंडेशन द्वारा नैनी के सोमेश्वर महादेव मंदिर में जनकल्याण व विश्वकल्याण की कामना से महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। तत्पश्चात लोगों के बीच ठंडई का वितरण किया गया। इस अवसर पर आचार्य पंडित रामजस पांडेय ने कहा कि शिव का नाम ही कल्याणकारी है और रुद्राभिषेक से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। हमारी भावना वसुधैव कुटुंबकम् की है और इसी भावना से प्राचीन सिद्ध सोमेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व ठंडई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की संस्थापक रीति विमल पांडेय, कौशलेंद्र पांडेय, भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ,नितिन तिवारी, नितेश जायसवाल मिथलेस पांडेय अभिषेक शुक्ला, विनय द्विवेदी,आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *