Tuesday, February 17Ujala LIve News
Shadow

पुण्य तिथि पर याद किए गए “भारत रत्न” कर्पूरी ठाकुर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजली 

 पुण्य तिथि पर याद किए गए “भारत रत्न” कर्पूरी ठाकुर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजली 

प्रयागराज.‘भारत रत्न’ से सम्मानित, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कर्पूरी ठाकुर का आजीवन संघर्ष भारतीय लोकतंत्र की समावेशी भावना का सशक्त उदाहरण है। उनको जनहित के कारण जननायक की उपाधि मिली। उन्होंने जनकल्याण के लिए कई बड़े कदम उठाए। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर प्रभारी मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार और आदर्श युगों-युगों तक लोकतंत्र के सजग प्रहरियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। सादगी के प्रतीक और सामाजिक न्याय के मसीहा जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर प्रभा शंकर पांडेय, पार्षद राजू शुक्ला, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा,, अरुण पटेल मयंक दुबे, प्रयाग दत्त गुप्ता, पार्षद रितेश मिश्रा, पार्षद नीरज गुप्ता,अजय सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, राघवेंद्र मिश्र, संदीप श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, दीपेश केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *