विधि विभाग,इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (संघटक महाविद्यालय,इलाहाबाद विश्वविद्यालय)द्वारा विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व महाधिवक्ता कीर्ति शेष श्री राजाराम अग्रवाल जी की स्मृति में विधि विभाग(बेनीगंज परिसर,इलाहाबाद डिग्री कॉलेज) द्वारा आज मंगलवार 17 फरवरी 2026 को ‘एथिक्स एंड वैल्यूज़ इन लीगल प्रोफेशन’ विषयक विचार गोष्ठी तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विभाग की संयोजिका डॉ नीलम सिंह के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधि/कानूनी पेशे में नैतिकता,मूल्य एवं आचार-व्यवहार के संदर्भ में जानकारी प्रदान की तथा अपेक्षा की कि जब हमारे में ऐसे नैतिक,वैचारिक मूल्य होंगे तो हम अपने पेशे के साथ-साथ समाज-सेवा के उत्तरदायित्व का निर्वाह भी कर सकेंगे।
डॉ हरीश तिवारी ने भी विधि के पेशे में नैतिकता एवं मूल्यों के मानक संदर्भित बात रखी और कहा कि हमारे मानवीय मूल्य उसे् मूल की तरह हैं जो सदैव संरक्षित किए जाने चाहिए और उनका अनुपालन होना चाहिए।
डॉ कृतिका सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,तकनीकी विकास प्रयोग एवं चुनौतियों के आलोक में विधि पेशे में ईमानदारी,सत्यता उच्च आदर्श,मूल्य एवं नैतिकता की आवश्यकता पर बल दिया और इसे विधि व्यवसाय के लिए आवश्यक बताया।
उपरोक्त संबोधन के पश्चात विधि के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा विधि पेशे में नैतिकता मूल्य आचार संदर्भित विषय पर निबंध लेखन का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।।
उपरोक्त निबंध प्रतियोगिता का परिणाम यथोचित समय पर घोषित किया जाएगा।।
निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ नीलम सिंह,डॉ श्लेष गौतम,डॉ अनामिका सिंह,डॉ पवन कुमार, एवं डॉ किरन सिंह रहीं।
विचार गोष्ठी के विषय संदर्भ को डॉ पंकज कुमार रावत ने रखा तथा निबंध प्रतियोगिता के संदर्भ एवं नियमों को डॉ नेहा भारती ने रखा।
कार्यक्रम में वक्ताओं एवं निर्णायक मण्डल का स्वागत डॉ मुक्ति जायसवाल एवं डॉ पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
आभार ज्ञापन डॉ संदीप मिश्रा एवं डॉ अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विधि विभाग के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
