यातायात नियमों का अनुपालन ही जीवन की गारंटी- अवधेश निषाद

प्रयागराज, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन एंटी क्राईम एंटी करप्शन, यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश व आयुषी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में सीएमपी महाविद्यालय, प्रयागराज में साइबर एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाकर छात्र- छात्राओं सहित शिक्षक, शिक्षिकाओं को जागरुक किया गया, यातायात पुलिस निदेशालय एवं प्रयागराज यातायात पुलिस के कुशल पर्यवेक्षण में निर्गत निर्देश के तहत चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के क्रम में मुख्य वक्ता यातायात पुलिस निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय ने चौधरी महावीर प्रसाद महाविद्यालय, प्रयागराज में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख अवधेश निषाद, विशिष्ट अतिथि डॉ श्याम देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आयुषी फाउण्डेशन के अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि विमल गुप्ता राष्ट्रीय सचिव, डॉ पूजा गौड़ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजन, डॉ सपना मौर्या कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजन, डॉ राजेश कुमार रावत मुख्य कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित किया गया।
जागरुकता अभियान के अन्तर्गत कार्यशाला में लगभग 500 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को यातायात के प्रति जागरुक किया गया तथा रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये तथा यातायात के संबंध में पूछे गये प्रश्नों के उचित समाधान के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राम चिरंजीव, डॉ यशवंत कुमार, डॉ पुर्णेंदु मिश्रा, डॉ कुन्दन, डॉ प्रमोद कुमार, उत्तर प्रदेश साइबर सेल प्रभारी यस पी ठाकुर, मण्डल प्रमुख सुमन ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष प्रो अंशू अग्रवाल, शिवा मौर्या संगठन मंत्री, प्रिंस कुमार मीडिया प्रभारी आर.के.राठौर उपस्थित रहे।
