Tuesday, February 17Ujala LIve News
Shadow

इन्दिरा जायसवाल अन्तर्विश्वविद्‌यालयीय निबन्ध प्रतियोगिता’ का हुआ आयोजन

इन्दिरा जायसवाल अन्तर्विश्वविद्‌यालयीय निबन्ध प्रतियोगिता’ का हुआ आयोजन

प्रयागराज आर्य कन्या पी० जी० कालेज में, महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल की स्वर्गीय माता,स्व0 इन्दिरा जायसवाल के पुण्य स्मृति पर ‘इन्दिरा जायसवाल अन्तर्विश्वविद्‌यालयीय निबन्ध प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। निबन्ध का शीर्षक ‘समाज के उन्नयन में आर्य समाज के 150 वर्षों की उपादेयता’ था।
महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष, पंकज जायसवाल ने निबन्ध प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया एवं अपने उद्‌बोधन में कहा कि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी युगपुरुष थे, जिनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व समकालीन समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं। महाविद्यालय आर्य समाज के आदर्शों पर चलता हुआ नित्य नयी प्रगति कर रहा है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 अर्चना पाठक ने निबन्ध प्रतियोगिता हेतु छात्र-छात्राओं को बधाई दिया। महाविद्यालय की चीफ प्राॅक्टर डॉ0 रंजना त्रिपाठी ने निबन्ध प्रतियोगिता का कुशल संयोजन किया। ज्ञातव्य हो कि निबन्ध प्रतियोगिता में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सीएमपी, ईश्वर शरण, राजर्षि टण्डन, ईसीसी, इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एसपीएम, एस.एस.खन्ना, के.पी. ट्रेनिंग, हमीदिया, एडीसी, कुलभास्कर, महिला सेवा सदन आदि विभिन्न कालेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का कुशल नेतृत्व प्रो० ईभा सिरोठिया, प्रो० नीलांजना जैन, प्रो० अन्जू श्रीवास्तव, डाॅ0 सुधा सिंह, डॉ0 अमित पाण्डेय, डॉ0 मुदिता तिवारी, डॉ0 नाज़नीन फारूकी, डॉ0 सव्यसांची, डॉ0 अवधेश आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *