36वीं नेशनल सीनियर कैनो प्रिंट में सुप्रिया व नंदिनी को ब्रोंज मेडल

प्रयागराज। भोपाल मध्य प्रदेश में दिनांक 01 फरवरी से 05 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 36वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप 2025-2026 में पहले दिन प्रयागराज उत्तर प्रदेश रहने वाली सुप्रिया व नंदिनी ने उत्तर प्रदेश के लिए 1000 मी0 के -2 प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल जीतकर प्रयागराज ही नहीं उत्तर प्रदेश के गौरव को बढ़ाया है। उपरोक्त उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अंदेश्वर पांडे, उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के (अध्यक्ष) सुरेश गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) उपेंद्र कुमार (उपाध्यक्ष) उमंग अग्रवाल, श्री त्रिभुवन निषाद (सचिव), क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, आर. एस. बेदी, उप क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद,बोट क्लब अधिकारी देव पाल सिंह, संदीप गुप्ता, अजय निझावन , इनर व्हील क्लब की (अध्यक्ष) विनती अग्रवाल, पूजा तलवार, श्रीमती मधु, मनीषा गुप्ता, नीरज निषाद, प्रशांत श्रीवास्तव, जेसिका आनंद, सरिता निषाद, गुलाबचंद, अशोक कुमार,आदि ने बधाई दिया। यह जानकारी त्रिभुवन निषाद (सचिव) उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग द्वारा दिया गया
