Friday, February 27Ujala LIve News
Shadow

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन 

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन 

प्रयागराज

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया, प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. डी. सी. लाल (विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा , इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय) विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर डॉ. अरविंद मिश्रा ( विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा ,इलाहाबाद डिग्री कॉलेज) , प्रधानाचार्य डॉ. ए.एस.मोशेष ( प्रधानाचार्य ) ,प्रोफेसर डॉ. जस्टिन मसीह (बर्सर), ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया l कॉलेज कैप्टन- कुशाग्र शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई, महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ – शिवानी यादव प्रथम ,क्रिस्टी द्वितीय, अवंतिका सिंह तृतीय , 200 मी दौड़ हर्षिता पांडे प्रथम, खुशी सिंह द्वितीय, सोनाली पांडे तृतीय , 100 X 4 मी. रिले दौड़ प्रथम वर्ष की टीम प्रथम तृतीय वर्ष की टीम द्वितीय एवं द्वितीय वर्ष की टीम तृतीय स्थान पर रही l पुरुष वर्ग में 100 मी. दौड़ – आयुष सिंह प्रथम, शिखर गुप्ता द्वितीय, राजहंस तृतीय , 200 मी दौड़ – आयुष सिंह प्रथम, शिखर गुप्ता द्वितीय, अंकित यादव तृतीय ,100 × 4 मी. रिले दौड़ – तृतीय वर्ष की टीम प्रथम, प्रथम वर्ष की टीम द्वितीय, द्वितीय वर्ष की टीम तृतीय स्थान पर रहे l
महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हर्षिता एवं सिद्रा को संयुक्त रूप से दिया गया , पुरुष वर्ग में अंकुर यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया ,स्वर्गीय शीला दीक्षित अवार्ड हर्षित सिंह को दिया गया l
आज की प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अरुण प्रताप सिंह,ईशान शर्मा,हर्ष यादव,धीरेंद्र कुमार,आदर्श कुमार एवं शकील अहमद ने निभाई, मंच संचालन का दायित्व प्रोफेसर अरुणय मिश्रा, डॉ पदम् भूषण प्रताप सिंह ने निभाया l
इस अवसर पर प्रो. यू. पी. सिंह (अध्यक्ष, शतरंज), प्रो. ए. के. पाठक (अध्यक्ष, खेल गतिविधियाँ, बी.कॉम), प्रो. विवेक भदुरिया (अध्यक्ष, टी.टी.),डॉ. अनिल कुमार शुक्ला (अध्यक्ष, एथलेटिक्स),डॉ. जॉन कुमार (अध्यक्ष-खेल गतिविधियाँ, बीसीए),डॉ. अश्वथी एम प्रिंस (खेल गतिविधियाँ, बी.एड.),डॉ. निशी सेवक (अध्यक्ष, बालिका गतिविधियाँ, विज्ञान),श्री जीजो सी जॉर्ज (अध्यक्ष, खो-खो),डॉ. एबेनेज़र सैमुअल (अध्यक्ष, बैडमिंटन),श्री जेवियर कुंचेरिया (अध्यक्ष, वॉलीबॉल),डॉ. प्रियंका वी. लाल (लड़कियों की गतिविधियाँ, विज्ञान) उपस्थित रहे, प्रोफेसर डॉ थॉमस अब्राहम ने उपस्थित अतिथियो, खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं समस्त शिक्षक गड़ों को धन्यवाद प्रेषित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *