उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के द्वारा
65 रीजन के 65 जिलों में एक साथ हुई खेल प्रतियोगिता
आकृति स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का उदघाटन वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्म निर्माता आलोक मालवीय ने किया

उजाला शिखर
प्रयागराज
खेलेगा बैंक तभी तो फिट और हिट रहेगा बैंक
इस स्लोगन के साथ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के द्वारा आकृति स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया.ख़ास बात ये रही की बैंक के 65 रीजन के 65 जिलों में एक साथ इन प्रतियोगिता के आयोजन करके बैंक के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया.
सिंगिंग, क्रिकेट सहित सभी इंडोर गेम्स का आयोजन एक साथ किया जा रहा है.
प्रयागराज में इन खेलों का शुभारम्भ वरिष्ठ पत्रकार,पूर्व बॉक्ससर,समाजसेवी व फ़िल्म निर्माता आलोक मालवीय ने किया. बैडमिंटन कोर्ट पर उद्घाटन करते हुए आलोक मालवीय ने कहा की खेल से बैंक कर्मियों का स्ट्रेस तो दूर होता ही है साथ फिटनेस भी बनी रहती है और थकान नहीं लगती.आलोक मालवीय ने समस्त खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि इंडियन कोस्ट गॉर्ड डे के उपलक्ष्य में बैंक के द्वारा संचालित खेल कूद प्रतियोगिता में खेल भावना को बढ़ाने के लिए सभी को बधाई देते हुए स्वास्थ के प्रति फिट रहने के लिए प्रेरणा दी तथा बैंक के लिए कहा कि देश का नंबर-1 बैंक बने.
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद क्रीड़ा भारती के मंत्री नवीन पोरवल ने मनोबल बढ़ाते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं खिलाड़ियों में स्पोर्ट्स स्पिरिट बनाये रखने की सलाह दी । मौके पर खेल संचालक के रूप में कौशाम्बी क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक आशीष रॉय मौजूद रहे ।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के द्वारा आयोजित आकृति स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के तहत कौशांबी एवं प्रयागराज क्षेत्र के कर्मिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.प्रतियोगिता के बैडमिंटन में पुरुष वर्ग के विजेता प्रवीण प्रताप सिंह रनर कृष्ण नंदन रहे जबकि महिला वर्ग में शालिनी भदौरिया विजेता बनी. शतरंज की चाल में अविनाश द्विवेदी औववल रहे फारुख को रनर के रूप में संतोष करना पड़ा. टेबिल टेनिस की एनर्जी में राहुल ने सब को पछाड़ दिया.
