Sunday, March 1Ujala LIve News
Shadow

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन


प्रयागराज
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज,कीडगंज में छात्रस्वयंसेवकों के विभिन्न इकाईयों का सात दिवसीय विशेष शिविर महाविद्यालय कीडगंज परिसर में संचालित हो रहा है। विशेष शिविर के सप्तम दिवस पर सर्वप्रथम स्वयंसेवकों ने शिविर की साफ सफाई की । द्वितीय सत्र में समापन कार्यक्रम
शुभारंभ स्वयंसेवकों अमन पाल एवं शिवा मौर्य द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.राजेश गर्ग, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों समाज में व्याप्त समस्याओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों की समाज के प्रति जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह द्वारा की गई। उन्होंने सात दिवसीय विशेष शिविर की सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि विशेष शिविर में स्वयंसेवको एक साथ रहने का अवसर मिलता है जिससे उनमें समन्वय और सहयोग की भावना का विकास होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवक लक्ष्मीकांत शुक्ला द्वारा लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। स्वरचित गीत स्वयंसेवक आरिफ ने शिक्षा के महत्व एवं अमन ने सड़क सुरक्षा पर प्रस्तुत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित विजेता स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक को सर्टिफिकेट और पूर्व छात्र हर्ष शुक्ला को बेस्ट वॉलेंटियर मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया ।अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो. अरविन्द मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो मालती ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *