Wednesday, April 29Ujala LIve News
Shadow

आर्य कन्या डिग्री कॉलज में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न

आर्य कन्या डिग्री कॉलज में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न

प्रयागराज

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर का दूसरा दिन उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल योग, प्राणायाम, प्रार्थना तथा व्यायाम से हुई, जिससे स्वयंसेविकाओं में शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का विकास हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इसके पश्चात डॉ. चित्रा चौरसिया ने स्वयंसेविकाओं को NSS का लक्ष्य गीत सिखाया। साथ ही विद्यार्थियों को कविता, भाषण, नृत्य और गीत के लिए विषय दिए गए, जिनमें राष्ट्रवाद, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और प्रेरणा जैसे सामाजिक विषय शामिल थे।

इसके बाद डॉ. अनुपमा ने स्वयंसेविकाओं को NSS के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने NSS के लोगो, उसके आदर्श वाक्य “Not Me But You” तथा इसके महत्व को समझाते हुए समाज सेवा के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।

दूसरे सत्र में विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल किया गया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने अपशिष्ट सामग्री से उपयोगी वस्तुएँ बनाईं, पोस्टर बनाए, स्लोगन लिखे तथा सजावट का कार्य किया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा यह समझाना था कि कला के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।

तीसरे स्तर में स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्ती का भ्रमण किया। वहाँ उन्होंने समुदाय के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को जाना एवं सर्वेक्षण करना सीखा। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने यह जानकारी एकत्र की कि बच्चे स्कूल जाते हैं या नहीं, माताएँ काम करती हैं या नहीं तथा उनकी साक्षरता का स्तर क्या है। इस गतिविधि से स्वयंसेविकाओं को समाज की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिला।

इसके बाद के सत्र में डॉ. राधारानी ने डिजिटल साक्षरता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने डिजिटल जागरूकता, सूचना के सही उपयोग तथा आधुनिक समय में तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। दिनभर की गतिविधियों ने स्वयंसेविकाओं में सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मकता को और अधिक प्रोत्साहित किया। शिविर का कुशल संचालन चेयरमैन पंकज जायसवाल, प्राचार्य प्रो अर्चना पाठक जी के निर्देशन में हो रहा है। शिविर में उपप्राचार्य प्रोफेसर इभा सिरोठिया,कार्यक्रम प्रभारी डॉ रंजना त्रिपाठी, डॉ॰ भारती, डॉ॰ सुधा, डॉ॰ दामिनी, डॉ शिवानी समेत
सभी शिक्षकगण व स्वयं सेविकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *