Wednesday, April 29Ujala LIve News
Shadow

मां कल्याणी देवी मंदिर में शीतला अष्टमी के मेला में उमड़ी भक्तों की भीड़

मां कल्याणी देवी मंदिर में शीतला अष्टमी के मेला में उमड़ी भक्तों की भीड़

शीतला अष्टमी पर किया गया मां कल्याणी देवी का महाश्रृंगार,महापौर ने किया दर्शन पूजन

माताओं ने मां कल्याणी को बसौटा भोजन प्रसाद चढ़ाया और किया सुख समृद्धि की कामना
मां कल्याणी देवी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मेला में शीतला अष्टमी के पर्व पर पं सुशील कुमार पाठक ने प्रातः काल की बेला में मां कल्याणी देवी का मंगला आरती
किया तत्पश्चात माताओं और बहनों ने मां कल्याणी देवी को ठंडा बसौटा भोजन प्रसाद चढ़ाया और पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की
इस अवसर दूर दूर से आए हुए भक्तो ने मन्नते पूर्ण होने पर गाजे बाजे के साथ मां कल्याणी को ध्वज निशान चढ़ाया और
मंदिर के प्रांगण में नौचंडी दुर्गा सप्तशती का पाठ और कुंवारी कन्याओं को भोजन और हवन का विधि विधान पूर्वक अनुष्ठान किया गया
मां कल्याणी का भव्य महा श्रृंगार संपूर्ण स्वर्ण आभूषणों और विविध प्रकार के पुष्प फल एवं मेवा के द्वारा किया गया इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने मां कल्याणी का दर्शन पूजन किया और नगर वासियों के सुख समृद्धि की कामना की
इस अवसर पंडित श्याम जी पाठक, अनिल कुमार पाठक, राजेश केसरवानी, सुधीर ,पंडित महेंद्र तिवारी,अजय अग्रहरि आदि भक्तों का तांता लगा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *