Wednesday, April 15Ujala LIve News
Shadow

वैश्विक हिन्दी महासभा के बैनर तले सम्पन्न हुआ होली मिलन एवं कवि गोष्ठी, मुशायरा

वैश्विक हिन्दी महासभा के बैनर तले सम्पन्न हुआ होली मिलन एवं कवि गोष्ठी, मुशायरा

रंग और गुलाल से बही काव्य सरिता
प्रयागराज। वैश्विक हिन्दी महासभा के बैनर तले डॉ. अजय मालवीय ‘बहार’ के राजरूपपुर स्थित आवास पर एक होली मिलन समारोह के अंतर्गत भव्य कवि गोष्ठी एवं मुशायरे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर शम्भूनाथ त्रिपाठी अंशुल जी ने की। जबकि मुख्य अतिथि नीतू मालवीय और विशिष्ट अतिथि मुक्तक सम्राट रामकैलाश पाल प्रयागी, पार्षद मिथलेश सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डाक्टर वीरेंद्र कुमार तिवारी की सरस्वती वंदना से हुई।अतिथियों ने सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्पण किया। संचालन कविद्वय डॉ. अजय मालवीय ‘बहार’ और पंडित राकेश मालवीय मुस्कान ने की।
कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को होली के रंग और साहित्यिक रस से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर सर्वश्री शम्भूनाथ त्रिपाठी अंशुल, डॉ. अजय मालवीय ‘बहार’, पं. राकेश मालवीय ‘मुस्कान’, शम्भुनाथ श्रीवास्तव, मुक्तक सम्राट रामकैलाश पाल ‘प्रयागी’, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, योगेन्द्र कुमार मिश्र ‘विश्वबंधु’, गंगा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय तथा असलम आदिल ने काव्य पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने कवियों की रचनाओं का भरपूर आनंद लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर राजरूपपुर ने पार्षद मिथिलेश सिंह, नीतू मालवीय, पूर्णिमा मालवीय, राखी मालवीय, रजत मालवीय, संजय श्रीवास्तव सहित अनेक साहित्य प्रेमी भी उपस्थित रहे। लोगों ने काव्य साहित्य का भरपूर आनंद लिया।
अंत में संयोजक प्रकाशक व उपन्यासकार रंजन पांडेय ने सभी अतिथियों, कवियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा होली की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *