Monday, February 23Ujala LIve News
Shadow

इलाहाबाद डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का हुआ शुभारम्भ

इलाहाबाद डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का हुआ शुभारम्भ

प्रयागराज ।
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कीडगंज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई संख्या 16, 17, 20 एवं 21, के विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ।
शिविर का उद्घाटन
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अतुल कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन एवं डिजिटलीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।शिविर की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं। तत्पश्चात महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो० अरविंद मिश्रा ने शिविर के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके बाद स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में मलिन बस्ती का भ्रमण किया और वहॉ की समस्याओं को जानने का प्रयास किया।
दूसरे सत्र में अनुराधा शर्मा के द्वारा आर्ट एवं क्राफ़्ट की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर मालती ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रभात रंजन सिंह द्वारा किया गया।
महाविद्यालय की छात्रा शाखा जीरो रोड परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अतुल कुमार सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्वयंसेविकाओ द्वारा एकल एवं सामूहिक नृत्य, नाटक तथा राष्ट्रभक्ति गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अर्पिता सिंह ने सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शिविर के उद्देश्यों, उपलब्धियों एवं अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सुमन कुमारी यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *