राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवे दिवस के स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया

प्रयागराज
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कीडगंज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस के प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक के. के. शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी एवं वर्तमान में चीफ प्रॉक्टर प्रो.मार्तण्ड सिंह ने स्वयंसेवकों के बीच राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं स्वयंसेवकों के सामाजिक दायित्व विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी । अंतिम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी प्रो मालती एवं प्रो अरविन्द मिश्रा के नेतृत्व में अनुराधा शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों को आर्ट एंड क्राफ़्ट से संबंधित वर्कशॉप आयोजित किया गया ।
जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित की।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात रंजन सिंह ने प्रस्तुत किया।
