Monday, March 2Ujala LIve News
Shadow

फागुन की खुशबू, परंपरा का स्वाद और आत्मीयता का रंग

फागुन की खुशबू, परंपरा का स्वाद और आत्मीयता का रंग

 

प्रयागराज

“हरे राम सेवा संस्थान” व “लाइफ विजन फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वावधान में का ‘चोखा-बाटी एवं होली मिलन समारोह’ सफलता पूर्वक बलरामपुर हाउसिंग कालोनी, प्रयागराज में सम्पन्न हुई।

जब फागुन की हवा में अबीर-गुलाल की महक में घुलने लगती है, तब रिश्तों की दूरियाँ रंगों में पिघलने लगती हैं। जब चौपाल की यादें मन में दस्तक देती हैं, तब होली केवल एक पर्व न रहकर मिलन, अपनत्व और सामाजिक समरसता का उत्सव बन जाती है। जहां उच्च नीच, अमीरी गरीब, छोटे बड़े सभी का भेद मिट जाता है। इसी भावना को जीवंत करने के उद्देश्य से हरे राम सेवा संस्थान व लाइफ विज़न फाउंडेशन के तत्वाधान में भारत स्काउट मंदिर के पीछे, बलरामपुर हाउस, मम्फ़ोर्डगंज, प्रयागराज में ‘चोखा-बाटी एवं होली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।
यह आयोजन केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय लोकसंस्कृति और पारंपरिक स्वाद का अभिनंदन है। कार्यक्रम में पारंपरिक देसी अंदाज में तैयार गरमा-गरम चोखा-बाटी का विशेष सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जो गाँव की सोंधी मिट्टी और चौपाल की आत्मीयता की याद दिलाती रही। आयोजकों का मानना है कि साथ बैठकर भोजन करना केवल स्वाद का अनुभव नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और भाईचारे का प्रतीक है।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह और अनंत सिंह (सहायक प्राध्यापक, सीएमपी डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय) के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक संवाद और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि “होली का वास्तविक अर्थ है— मन के मैल को धोकर रिश्तों में रंग भरना। आज जब समाज अनेक स्तरों पर विभाजनों का सामना कर रहा है, ऐसे में इस तरह के सामूहिक आयोजन हमें एक-दूसरे के और निकट लाने का माध्यम बनते हैं।”
संस्थान के सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह (पूर्व सचिव, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज) ने बताया कि यह समारोह सभी वर्गों के लोगों के लिए खुला है। उनका कहना है कि “होली हमें सिखाती है कि रंग किसी जाति, वर्ग या पंथ को नहीं पहचानते। वे केवल मनुष्यता को पहचानते हैं। हमारा उद्देश्य है कि लोग एक साथ आएं, संवाद करें, मुस्कुराएं और सामाजिक सौहार्द को नई ऊर्जा दें।”
कार्यक्रम में रंगों की प्रतीकात्मक उड़ान, पारस्परिक अभिनंदन, हंसी-ठिठोली, आत्मीय मुलाकातें और सांस्कृतिक संवाद के विशेष आयाम शामिल रहे। यह संध्या प्रयागराज के सामाजिक और बौद्धिक परिवेश को एक साझा मंच प्रदान की, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का संतुलित संगम दिखाई पड़ा।
उल्लेखनीय है कि हरे राम सेवा संस्थान विगत कई वर्षों से सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। वंचित वर्गों के सहयोग, सामुदायिक उत्सवों के आयोजन और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने के माध्यम से संस्थान ने शहर में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। यह होली मिलन समारोह भी उसी सतत प्रयास की एक सार्थक कड़ी है।
इस कार्यक्रम में डॉ आलोक मिश्रा, गैस्ट्रो विभाग, फिनिक्स हास्पिटल, श्री भगवती सिंह , सचिव, उ. प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद, डा एच के द्विवेदी, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, भगवती नर्सिंग होम, सुनील कुमार सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी, डा. अजीत चौरसिया, डा बिनोद कुमार सिंह, आई स्पेशलिस्ट, डा शिवेंद्र सिंह, ईएनटी स्पेशलिस्ट, डा विनय यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ ए. के. सिंह, प्रो. रामेन्द्र सिंह, प्रो.राकेश सिंह, प्रो. प्रतिमा सिंह, सुनिल सिंह,डीएसओ,अमित सिंह,मार्केटिंग इंस्पेक्टर,डा मंगनू सिंह अर्थ कोचिंग इंस्टिट्यूट, श्री नागेंद्र सिंह, शुभेन्दु जी भाई साहब विभाग प्रचारक, आरएसएस , डॉ जे.एन मिश्रा, डॉ विवेक सिंह, डॉ बृजेश, डॉ बृजेश श्रीवास्तव, अतुल नारायण सिंह, डॉ मृत्युंजय परमार, डॉ मनीष सिंह, डॉ अनुज वर्मा डॉ मनीष डॉ कमल, डॉ एस पी सिंह, डॉ प्रणय किशोर, डॉ अवधेश, श्री नितिन सिंह, श्री अनुज कुमार सिंह, डा रजवंत सिंह, डा राकेश सिंह, डा मोंटू उर्फ निशांत यादव, विनोद पांडेय, श्याम पांडेय,राज,रोशन सिंह ,रतन सिंह ,पंकज कुमार ,अरुण सिंह,श्री गजेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह स्टेट हेड कशिश न्यूज़ चैनल,प्रिंस, प्रतीक, मनदीप, कुलदीप, हंसराज सिंह विष्ट अपर स्थाई अधिवक्ता व कुलदीप जौहरी, उच्च न्यायालय तथा अन्य शहरवासी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, व युवा वर्ग उपस्थित होकर इस रंगमय संध्या को सफल बनाया और यह संदेश दिया कि प्रेम, परंपरा और एकता के रंग कभी फीके नहीं पड़ते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *