Tuesday, March 3Ujala LIve News
Shadow

वात्सल्य सेवा समिति ने मनाई प्रेम पूर्वक होली, बच्चों को बाँटे उपहार 

वात्सल्य सेवा समिति ने मनाई प्रेम पूर्वक होली, बच्चों को बाँटे उपहार 

प्रयागराज।
वात्सल्य सेवा समिति की ओर से होली के पावन अवसर पर वात्सल्य ग्रपु की निदेशक एवं वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रंगों का त्योहार बड़े ही उत्साह और प्रेमपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने बच्चों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली तथा उन्हें पिचकारी एवं रंग वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर रंगों की खुशी साफ झलक रही थी। पूरा वातावरण हंसी, उल्लास और उत्साह से सराबोर हो गया।

डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। बच्चों के साथ त्योहार मनाना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की अपील भी की।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *