Sunday, March 1Ujala LIve News
Shadow

नाजरथ हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग में 32वां जीएनएम दीक्षांत एवं 36वां दीप प्रज्वलन समारोह संपन्न

नाजरथ हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग में 32वां जीएनएम दीक्षांत एवं 36वां दीप प्रज्वलन समारोह संपन्न

 

प्रयागराज नजरथ हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग के द्वारा 32वें जीएनएम दीक्षांत समारोह और 36वें दीप प्रज्वलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह नर्सिंग पेशे की गरिमा, ज्ञान और करुणा के प्रतीक के रूप में मनाया गया।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट जन समारोह की अध्यक्षता इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप लुइस मस्करेन्हस ने की। उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित्त चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चंद्रा MNNIT प्रयागराज के पूर्व छात्र हैं और कोविड-19 के दौरान ऑक्सीजन एक्सप्रेस के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं,उन्होंने छात्रों को सेवा और सत्यनिष्ठा का संदेश दिया। कार्यक्रम में आयुषी भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई ।

इस अवसर पर मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, सिस्टर मोनिका लोबो को उनके निरंतर शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। एली मिंज और अन्नू को उनके नैदानिक कौशल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट अवार्ड दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य प्रार्थना नृत्य के साथ हुई। 38वें बैच के 39 नवागंतुक नर्सिंग छात्रों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में प्रज्वलित दीप ग्रहण कर मानवता की सेवा की शपथ ली। 32वें बैच के स्नातकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

अस्पताल प्रशासन ने छात्रों की सफलता में उनके माता-पिता के त्याग और समर्थन की सराहना की। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, डॉक्टरों, धर्मप्रांतीय पुरोहितों और अभिभावकों के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर नजरथ हॉस्पिटल के निदेशक रेव. फादर विपिन डिसूजा, प्रशासक रेव, फादर इसिडोर डिसूजा और प्रधानाचार्या रेव सिस्टर अल्वीना सहित कई गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *