Sunday, February 22Ujala LIve News
Shadow

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के द्वारा नैनी सेंट्रल जेल में विशाल मेडिकल कैंप आयोजित

 

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के द्वारा नैनी सेंट्रल जेल में विशाल मेडिकल कैंप आयोजित

 

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के द्वारा नैनी सेंट्रल जेल, प्रयागराज में एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर का उद्देश्य बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा मानवीय सेवा की भावना को सशक्त करना रहा।

कैंप में प्रयागराज के प्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श प्रदान किया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करने वाले प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. प्रशांत त्रिपाठी, डॉ. प्रतीक पाण्डेय, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. इमरान अंसारी, डॉ. वर्तिका सिंह, डॉ. मधु जायसवाल, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. दीपा यादव, डॉ. नेहा दुवा ओहरी एवं डॉ. अमन ओहरी शामिल रहे।

शिविर में आँख, नाक, कान एवं गला, जनरल फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक, दंत चिकित्सा, होम्योपैथिक तथा श्वास एवं दमा संबंधी रोगों के उपचार हेतु दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। दवा वितरण का कार्य रोटेरियन विकास नारंग, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नितिन चोपड़ा एवं पंकज विश्वकर्मा ने संभाला, जबकि मरीजों का पंजीकरण रोटेरियन जय कुमार, रोटेरियन दीपक गुप्ता, अंकित शर्मा एवं प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनी सेंट्रल जेल के एस.एस.पी. श्री विजय विक्रम सिंह रहे। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री विजय विक्रम सिंह ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बंदियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पाण्डेय ने कहा कि रोटरी सदैव समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डीजीआरएच रोटेरियन अजय शर्मा ने सेवा कार्यों में रोटरी की निरंतर सक्रिय भूमिका को प्रेरणादायी बताया। मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने बताया कि क्लब भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन रितेश सिंह, डीजीआरएच रोटेरियन अजय शर्मा, एडवोकेट लक्ष्मी कांत मिश्रा, अध्यक्ष रोट्रैक्टर आदर्श कुमार मिश्रा, रोट्रैक्टर सतीश चौधरी सहित अनेक रोटेरियनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *