सही खान-पान आचार-विचार एवं सकारात्मकता सहित अनुशासित जीवन समग्र स्वास्थ्य का मूलमंत्र – डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय
—————————————-
स्वस्थ जीवनशैली एवं ऋतुचर्या का पालन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएँ – प्रो योगेन्द्र प्रताप सिंह
——————————————
गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ जीवनशैली एवं ऋतुचर्या” विषय पर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के माननीय सदस्य डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो योगेन्द्र प्रताप सिंह ने की । मंचासीन अन्य अतिथियों में क्षेत्रीय संयोजक डॉ संग्राम सिंह एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो जी एस तोमर उपस्थित रहे । धन्वन्तरि स्तवन डॉ अवनीश पाण्डेय ने किया । दीप प्रज्वलन के बाद डॉ तोमर ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया । तदनन्तर आरोग्य भारती फूलपुर के संयोजक डॉ विनोद शर्मा ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया । अपने उद्बोधन में डॉ वार्ष्णेय ने काल भोजन एवं देश काल एवं ऋतु के अनुसार भोजन करने की सलाह दी । ब्राह्म मुहूर्त में उठना, योग, व्यायाम करना एवं रात्रि में सायं सात बजे तक हल्का एवं सुपाच्य भोजन अवश्य कर लेना स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है । जल्दी सोना एवं छह से आठ घंटे की नींद को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्थान के निदेशक डॉ वाय पी सिंह ने डॉ वार्ष्णेय जी का आभार जताते हुए उनके विचारों को संस्थान के अध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के स्वस्थ जीवन के लिए परम उपयोगी बताया । स्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में उन्होंने आरोग्य भारती के प्रयासों की सराहना की । कार्यक्रम में संस्थान से डॉ अर्चना सिंह, डॉ सामंता साहू, डॉ मानिक कुमार, डॉ अम्बुज शर्मा, डॉ रेवा सिंह, डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी एवं अंजेश कुमार सहित काशी प्रांत सचिव मनीष त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में संस्थान के छात्र उपस्थित रहे ।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ उमेश शर्मा ने किया । संचालन डॉ विनोद शर्मा ने किया । अंत में काशी प्रांत के संगठन सचिव डॉ अजय मिश्रा ने शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।
