Sunday, March 8Ujala LIve News
Shadow

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 संस्कार वान संतति महिलाओं की पहली प्राथमिकता हो – डॉ निर्मला तोमर

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026
संस्कार वान संतति महिलाओं की पहली प्राथमिकता हो – डॉ निर्मला तोमर

आरोग्य भारती एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के संयुक्त तत्वावधान में
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के अवसर पर सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, झूँसी, प्रयागराज पर 8 मार्च, 2026: पूर्वाह्न 10-12 बजे तक महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन वरिष्ठ पर्यावरणविद् डॉ निर्मला तोमर ने किया । इस अवसर पर डॉ जी एस तोमर ने 75 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सा परामर्श प्रदान किया । शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, बजन एवं ब्लड सुगर आदि की जांच नि:शुल्क की गई एवं प्रवेक कल्प, झंडु, एमिल, एग्रो एवं अक्षय फार्मा के सौजन्य से मुफ्त औषधियाँ भी प्रदान की गईं । साथ ही साथ अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली 25 महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया । अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ निर्मला तोमर ने सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी । उन्होंने कहा कि स्त्रियाँ देश की आधी आबादी ही नहीं राष्ट्र की आधारशिला हैं । एक स्त्री के स्वास्थ्य की चिंता पूरे परिवार के स्वास्थ्य की चिंता है । महिला एक साथ कई व्यक्तित्वों को लेकर जीती है । एक प्यारी पुत्री, भाइयों का पूरा ख्याल रखने वाली बहन, सच्ची जीवनसाथी एवं एक आदर्श माँ का व्यक्तित्व समेटे स्त्री पूज्या एवं आराध्या है । पति के लिए वह संकट में उत्तम सलाहकार, भोजन कराते समय मातृ स्वरूपा एवं पत्नी के रूप में कुल को बढ़ाने वाली है ।
डॉ निर्मला ने कहा हर महिला का सबसे बड़ा कर्तव्य अपनी संतान को सनातन धर्म सम्मत उत्तम संस्कार प्रदान करना है । इसके अलावा हमें सामाजिक समरसता का भाव जागृत कर एक सूत्र में बँधे रहना है । क्यों कि एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है । यह जानकारी सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निदेशक राजेन्द्र कुमार सिंह ने दी है । शिविर में सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की संयुक्त निदेशक मीनू सिंह, रोटेरियन गीतिका अष्ठाना, एकता सिंह, श्रीमती चिन्ता सिंह सहित शताधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *