भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान रेलवे के माध्यम से कोयले की आपूर्ति में 11.1 करोड़ टन की बढ़ोतरी की
भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान रेलवे के माध्यम से कोयले की आपूर्ति में 11.1 करोड़ टन की बढ़ोतरी की
बिजली क्षेत्र के लिए कोयले के लदान को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से कई कदम उठाए गए
Posted On: 23 APR 2022 4:46PM by PIB Delhi
भारतीय रेल सभी बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की मुख्य आपूर्तिकर्ता है और वर्ष 2021-22 और वर्तमान अप्रैल महीने में बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कई अहम उपाय किए गए हैं।
वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भारतीय रेल ने रेलवे के माध्यम से कोयले की ढुलाई रिकॉर्ड 11.1 करोड़ टन बढ़ा दी और इस साल कुल 65.3 करोड़ टन कोयले का लदान किया, जो पिछले साल के 54.2 करोड़ टन की तुलना में 20.4 प्रतिशत ज्यादा है।
इसके अलावा सितंबर, 21 से मार्च, 22 तक सिर्फ दो तिमाहियों के दौरान बिजली क्षेत्र के लिए कोयले की आपूर्ति में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई।
अप्र...


