Thursday, October 15Ujala LIve News
Shadow

मोबाइल नंबर को संपत्ति से लिंक करें, संपत्ति कर की हर जानकारी पाएं – केडीएमसी की अपील

*मोबाइल नंबर को संपत्ति से लिंक करें, संपत्ति कर की हर जानकारी पाएं – केडीएमसी की अपील*

मुंबई श्रीकेश चौबे:- कल्याण डोंबिवली नगर निगम के संपत्ति कर विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपनी संपत्ति संख्या से लिंक करें ताकि संपत्ति कर से जुड़ी हर जानकारी समय पर मिल सके।

निगम की वेबसाइट http://www.kdmc.gov.in पर संपत्ति कर और जल शुल्क के भुगतान व बकाया राशि जमा करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा “केडीएमसी 2447” नामक मोबाइल ऐप के माध्यम से भी नागरिक आसानी से अपने कर संबंधी विवरण देख सकते हैं।

विभाग ने बताया कि यदि कोई संपत्ति धारक निर्धारित समय में कर जमा नहीं करता है तो बकाया राशि पर प्रतिमाह 2 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। कई बार जानकारी न मिलने से नागरिकों को जुर्माना भरना पड़ता है। इसे टालने के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी है।

नागरिकों को कर भुगतान, बकाया राशि, भुगतान के रिमाइंडर और कर में मिलने वाली छूट की जानकारी एसएमएस और ईमेल के जरिए दी जाएगी। इसके लिए नागरिक निगम की वेबसाइट पर जाकर प्रॉपर्टी केवाईसी (KYC) विकल्प पर क्लिक कर अपनी संपत्ति संख्या दर्ज कर मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कर सकते हैं।

यह सुविधा सभी वार्ड कार्यालयों और मुख्यालय स्थित संपत्ति कर विभाग में भी उपलब्ध है।

उप आयुक्त (कर) बालासाहेब चव्हाण ने नागरिकों से अपील की है कि सभी संपत्ति धारक आज ही अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिंक कराकर संपत्ति कर से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *