एनसीसी कैडेटों ने कोरांव चौराहे पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बताए ट्रैफिक नियम
उजाला शिखर
कोरांव, प्रयागराज। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को 16 यूपी बटालियन के गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज इकाई के एनसीसी कैडेटों ने कोरांव पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कोरांव चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेटों ने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान थाना कोरांव के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम एनसीसी कैडेटों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की। इसके बाद कैडेटों ने ‘रोको और टोको’ अभियान के तहत लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया।
इस अभियान में विद्यालय के एनसीसी अधिकारी श्याम नारायण सरोज एवं अध्यापक रोहित तिवारी ने कैडेटों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं, जिला अपराध निरोधक कमेटी की थाना कमेटी के प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों और पुलिस बल ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा लोगों को जागरूक करने में सहयोग किया।
इस अवसर पर सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, उपनिरीक्षक रमेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिवानी पटेल, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, कांस्टेबल जयदीप पाराशर, बृजेश यादव, अमन कुमार गौतम तथा महिला कांस्टेबल रितु यादव, मंजरी और किरण सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं

