Thursday, October 15Ujala LIve News
Shadow

कोरांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स को किया गया जागरूक

कोरांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स को किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ यातायात नियमों की दी गई जानकारी


उजाला शिखर

कोरांव, प्रयागराज। थाना कोरांव की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्बा कोरांव स्थित गोपाल विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के एनसीसी बालक एवं बालिका कैडेट्स को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा यातायात प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने कैडेट्स को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के नियमों पर भी विशेष जोर दिया गया। कैडेट्स को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, यातायात संकेतों का पालन करने, लेन अनुशासन बनाए रखने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।

एनसीसी बालक एवं बालिका कैडेट्स ने यातायात नियमों का स्वयं पालन करने और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा, महिला सम्मान तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

मिशन शक्ति टीम ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *