*प्रयाग उत्थान समिति मिंट्स इवेंट्स का डांडिया एवं गरबा उत्सव की मचेगी धूम*
*एनसीडीसी में डांडिया उत्सव की हो रही तैयारी एवं टिकट बुकिंग*
प्रयागराज में प्रयाग उत्थान समिति एवं मिनट इवेंट्स एक बार फिर से लेकर आ गया है डांडिया और गरबा उत्सव सीजन 8
प्रयागराज में होने वाले सबसे बड़े चार दिवसीय डांडिया एंव गरबा उत्सव की शुरुआत 16 अक्टूबर को होगा जो 16, 17 18 अक्टूबर और 19 अक्टूबर को एनसीडीसी के ग्राउंड में होगा जिसकी टिकट्स बुकिंग और डांडिया उत्सव की तैयारी एनसीडीसी में हो रही है..
प्रयाग उत्थान समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने बताया कि
प्रयाग उत्थान समिति हर बार की तरह इस बार भी शहर वालों को डांडिया की बिट्स पर झूमने का मौका दे रही है.
पिछले 7 वर्षों से मिंट्स इवेंट्स और प्रियंवदा कुमार अपनी टीम के साथ प्रयागराज में एक भव्य डांडिया का आयोजन करती आई है और इस बार भी यह आयोजन 4 दिवस का होगा
कार्यक्रम के संयोजक निवेश मित्तल ने बताया कि
पहले दिन इस कार्यक्रम में लेडी किलर का लाइव डीजे बैंड परफॉर्मेंस होगा
दूसरे दिन इस कार्यक्रम में डीजे डांडिया के लिए डीजे काम्या मौजूद रहेगी.
तीसरा दिन होगा एकॉस्टिक बैंड की परफॉर्मेंस के नाम
और चौथा दिन होगा डिस्टॉर्शन बैंड की धमाकेदार परफॉर्मेंस के नाम
साथ में हर दिन होगा डीजे का धमाल होगा। डांडिया उत्सव में भाग लेने हेतु बुकिंग के लिए
8382 922311. संपर्क सूत्र निर्धारित किए गए हैं

