Thursday, October 15Ujala LIve News
Shadow

आर्यकन्या डिग्री कॉलेज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति फेज 6 का हुआ भव्य शुभारंभ

आर्यकन्या डिग्री कॉलेज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति फेज 6 का हुआ भव्य शुभारंभ

आर्यकन्या डिग्री कॉलेज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति फेज 6 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज  जायसवाल ने अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में महर्षि दयानंद की विरासत से सभी को अवगत कराया और कहा कि जो आज हम सबके बीच इस महाविद्यालय के रूप में स्थापित है। उन्होंने महिला आयोग की पृष्ठभूमि एवं उपयोगिता की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ0 बबिता सिंह चौहान, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने अपने संबोधन में दयानंद जी को नमन करते हुए छात्राओं से सकारात्मक संबंध स्थापित करने की अपील की। देश के भविष्य एवं नींव, इन युवाओं के निर्माण में महाविद्यालय के योगदान की सराहना की। संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता है; इस वक्तव्य को दृढ़ करते हुए अपनी जीवनयात्रा को बताया। हेल्पलाइन नंबर 112 को एक अम्ब्रेला नंबर बताते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मिलने वाले सहयोग के लिए आभार जताया। सरकार द्वारा पोषित विभिन्न सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से महिलाओं की स्थिति के बेहतरीकरण का उदाहरण देते हुए उन्होंनें छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने व हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं को निर्भीक बनने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन तथा कुशल संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती, डॉ. दामिनी, डॉ. सुधा, डॉ. शिवानी ने कार्यक्रम को अपने सहयोग से सफल बनाया। सभी उपस्थित जनों एवं छात्राओं ने “तेरा हिमालय आकाश छू ले” जब गाया तो पूरा वातावरण देश प्रेम के रंग में रंग गया। तत्पश्चात्, पुलिस विभाग के उप निरीक्षक श्री निर्मल शर्मा ने मिशन शक्ति के छठें फेज में नारी सुरक्षा, सम्मान, एवं स्वावलंबन की भावना को जागृत किया। आपातकाल की स्थिति में बिना किसी दबाव व डर के हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 एवं साइबर अपराध शाखा के 1930 नंबर पर सूचना देकर, हर संभव मदद करने की बात कही। उप निरीक्षक अनीता चौहान ने उत्तर प्रदेश के 1647 महिला सुरक्षा केंद्रों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को छात्राओं की मददगार बताते हुए उन्हें किसी भी अपराध को सहन ना करने तथा आवाज़ उठाने की सलाह दी। Hbकार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस अवसर पर शीतला प्रसाद श्रीवास्तव,सदस्य, लायन्स क्लब मण्डल गवर्नमेन्ट प्रोग्राम नशा मुक्त भारत अभियान, प्रयागराज, विवेक कुमार द्विवेदी – प्रोबेशन अधिकारी, अनीता चौहान, सब इन्स्पेक्टर, महाविद्यालय की सलाहकार डॉ. ममता गुप्ता, उप-प्राचार्या प्रो. इभा सिरोठिया, डॉ. मुदिता, डॉ. सव्यसांची, डॉ. निशा, डॉ. चित्रा चौरसिया, डॉ. श्यामकान्त, डॉ. अमित, डॉ. हेमलता, डॉ. शिखा सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेविकायें व छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *