*सेवा संकल्प अभियान के तहत नवजात शिशुओं को जन्म प्रमाण पत्र वितरित

मुंबई श्रीकेश चौबे:-
*डोंबिवली, दि. 14 अक्टूबर :* कल्याण डोंबिवली नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज शास्त्रीनगर जनरल अस्पताल, डोंबिवली में नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के तहत जन्मों का पंजीकरण कर तत्काल प्रमाण पत्र माता-पिता को सौंपे गए। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी दस्तावेज आसानी से और समय पर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर ठाणे जिला स्वास्थ्य विभाग की सांख्यिकी अधिकारी मैडम डेरेकर, केडीएमसी के जन्म-मृत्यु विभाग के उप रजिस्ट्रार डॉ. संदीप मुकाने, डॉ. हेमराज देवरे, डॉ. प्रतिभा पनपाटिल सहित अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
रजिस्ट्रार व स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना रामोळे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जन्म पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित कर रहा है ताकि नागरिकों को समय पर सेवा मिल सके।
