Wednesday, October 14Ujala LIve News
Shadow

बीजेपी ने प्रयागराज में पिछड़ा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष राजेश निषाद को बनाया

बीजेपी ने प्रयागराज में पिछड़ा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष राजेश निषाद को बनाया


विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल ने उत्तर प्रदेश संगठन के अंतर्गत आने वाले जिले प्रयागराज में पिछड़ा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष राजेश निषाद को बनाया।
मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश निषाद प्रयागराज के धार्मिक क्षेत्र दारागंज के निवासी पूर्व पार्षद और भाजपा के कई अन्य दायित्व का निर्वाह करने वाले तेज तर्रार वरिष्ठ भाजपा नेता है। सूचना प्राप्त होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर मिष्ठान खिलाते हुए उनका माल्याअर्पण कर जोरदार स्वागत किया।
उक्त अवसर पर अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए राजेश निषाद उर्फ पप्पू निषाद ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्व का भली भांति निर्वहन करने का संकल्प लिया और कहा कि यह समय पिछड़ी जाति अच्छा स्वर्णिम समय है।बधाई देने वालो मे श्री मधु चकहा जी, शिव मनोरथ शुक्ला,सुभाष वैश्य,भरत निषाद दिगम्बर चकहा,सोनू निषाद,राजू श्रीवास्तव,के के पाठक,गोल्डी दुबे, रवि निषाद ,नितिन दुबे,श्रीश चन्द्र दुबे,राहुल सिंह राणा,शुभम् चौरसिया,चिन्टू निषाद,सुनील महरा,स्वेताभ निषाद,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *