Wednesday, October 14Ujala LIve News
Shadow

आर्य कन्या महाविद्यालय में द्वितीय अंतर-महाविद्यालयीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन

आर्य कन्या महाविद्यालय में द्वितीय अंतर-महाविद्यालयीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन

न्यायिक प्रक्रिया की समझ विकसित करने में मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका: माननीय न्यायमूर्ति राजीव मेहरोत्रा


आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय द्वितीय अंतर-महाविद्यालयीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति राजीव मेहरोत्रा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में माननीय न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा ने विधि के महत्त्व तथा समाज में न्यायपालिका की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विधि के विद्यार्थियों के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव, तार्किक दृष्टिकोण और संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करना भी आवश्यक है। शासी निकाय अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल जी ने छात्राओं को न्याय एवं विधिक जागरूकता के माध्यम से समाज में समानता और न्याय की भावना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को वास्तविक न्यायालयीन कार्यवाही का अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और व्यावहारिक विधिक कौशल को भी सुदृढ़ करती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 अर्चना पाठक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी प्रोफेषन में मानवीय दृष्टिकोणों को नही छोड़ना चाहिए। कार्यक्रम का कुषल संचालन चीफ प्राक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया। सम्माननीय अतिथियों का परिचय विधि विभाग की निदेषक डॉ0 ममता गुप्ता ने प्रस्तुत किया। विषय प्रवर्तन विधि विभाग के विभागाध्यक्ष गौतम जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विधि विभाग के मूट कोर्ट संयोजक रत्नेष द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न चरणों में आयोजित प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों के पश्चात विजेता टीम का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम अदिति मिश्रा, कियारा अग्रवाल और मनीषा यादव रही। उप विजेता सृष्टि शुक्ला, यक्षश्री और वैष्णवी त्रिपाठी रहीं। सर्वश्रेष्ठ वक्ता का अवार्ड उन्नति दीक्षित को मिला। उप-प्राचार्या प्रो0 इभा सिरोठिया, विधि विभाग के सहायक आचार्य वैभव सिंह, दीक्षा शुक्ला, नूर, ऋचा, हर्षिता, डॉ0 सव्यसांची, डॉ0 स्मिता, डॉ0 अनुपमा, डॉ0 रागिनी, डॉ0 षिवानी, डॉ0 पूजा, डॉ0 हेमलता, डॉ0 दामिनी, डॉ0 सोनमती, डॉ0 आरती सरोज, डॉ0 षिखा, डॉ0 श्याम कान्त, सहित षिक्षक, षिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आज महाविद्यालय में हवन करके सोलर-पैनल का भी उद्घाटन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *