“व्यास नीर” प्लांट का हुआ भव्य उद्घाटन, पुत्र ने पिता के 88वें जन्मदिन पर “व्यास नीर” पेय जल का दिया उपहार

प्रयागराज विंध्यवासिनी नगर दुर्जनपुर अँधावां झूंसी में रिटायर्ड कैप्टन राम व्यास प्रसाद यादव जी ने श्री व्यास इंडस्ट्रीज का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भावुक पिता ने गर्भित स्वर से श्र्री व्यास इंडस्ट्रीज के आगे बढ़ने के लिए मंगल कामना करते हुए पुत्र रविकांत यादव को उत्तरोत्तर विकास के लिये अपना आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहाकि आज शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन है यह बहुत ही शुभ अवसर है। इस अवसर पर बड़े भाई शशिकांत यादव ने व्यास नीर सहित श्री व्यास इंडस्ट्रीज के विकास के लिए अपनी शुभकामना दी। इसके साथ ही सपरिवार पूजा अर्चना किये। प्रोपराइटर ने पिता के दीर्घायु होने की मंगल कामना की इस अवसर पर रिटायर्ड कैप्टन राम व्यास प्रसाद यादव ने अपने पुत्र रविकांत यादव द्वारा स्थापित श्री व्यास इंडस्ट्रीज के द्वारा “व्यास नीर” नाम से शुद्ध पेयजल का शुभारंभ किया। इसके पहले पुत्र ने अपने पिताजी के नाम पर श्री व्यास इंडस्ट्रीज स्थापित किया। बता दें कि यह “व्यास नीर” प्लांट प्रयागराज के संगम कुंभ से बहुत ही नजदीक होने के कारण प्रत्येक वर्ष लगने वाले संगम कुंभ मेले के लिए शुद्ध पेय जल “व्यास नीर” को बहुत ही कम समय में सप्लाई पहुंचाई जा सकती है। जिससे कुंभ मेले व संगम में शुद्ध पेय जल को पहुंचकर लोगों की प्यास बुझाई जाएगी। इस अवसर पर प्रोपराइटर रविकांत यादव, पत्नी मीरा यादव पुत्र देव्यांश यादव, माता श्रीमती सुंदर वासो देवी बड़े भाई शशिकांत यादव भाभी श्रीमती सुचारिता दत्ता यादव, भतीजी दिव्यांशी यादव, बहन पुष्पा यादव जीजा विनय यादव, भांजा अक्षत यादव तथा समस्त परिवार एवं मित्रगण उपस्थित रहे।
