Wednesday, October 14Ujala LIve News
Shadow

बालिका संरक्षण गृह में विशेष आयोजन, व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की सराहनीय पहल

बालिका संरक्षण गृह में विशेष आयोजन, व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की सराहनीय पहल

प्रयागराज। प्रयाग व्यापार मंडल एवं महिला व्यापार मंडल द्वारा कोतवाली प्रयागराज के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति बालिकाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन पुलिस आयुक्त, प्रयागराज श्री पीयूष मोर्डिया (IPS) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एडीसीपी श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव, एसीपी कोतवाली श्रीमती निकिता श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी श्री सुधीर सिंह सहित न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्री सुहैल अहमद श्री सरदार जितेंद्र सिंह सरदार प्रीतम सिंह श्री अखिलेश सिंह शुभम केशरवानी पल्लवी अरोरा रोहित अरोड़ा मोहम्मद आमिर मोहम्मद आमिर मोहम्मद शगुन अकरम,मधु श्रीवास्तव,पुष्पा जायसवाल,लता उपाध्याय उपस्थित थी।

इस अवसर पर व्यापार मंडल की ओर से बालिकाओं को नवरात्रि के उपलक्ष्य मिशन शक्ति द्वारा नए वस्त्र, मिठाई एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साह, उमंग और आत्मीयता से भर उठा।

प्रयाग व्यापार मंडल एवं महिला व्यापार मंडल ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें अपनत्व एवं सम्मान का अनुभव कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन और व्यापारिक संगठनों का यह संयुक्त प्रयास सामाजिक संवेदनशीलता, महिला एवं बालिका कल्याण तथा जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण है।

उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा सशक्तीकरण की भावना के अनुरूप इस प्रकार के आयोजन समाज और प्रशासन के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करते हैं। ऐसे प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि प्रत्येक बालिका को स्नेह, सम्मान और बेहतर भविष्य की आशा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *