व्यापारियों के हित में निर्णय लेने पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी का व्यापारियों ने जताया आभार

उजाला शिखर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी को व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल करने पर व्यापारियों की ओर से बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर वैश्य समाज प्रयागराज के संरक्षक एवं व्यापारियों के प्रमुख नेता श्री राजेन्द्र केसरवानी ‘पप्पू भैया’, यमुना पार व्यापार मंडल के संयोजक श्री बबलू जारी , यमुना पार व्यापार मंडल के संरक्षक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पंकज केशरी ( अधिवक्ता)सहित यमुना पार, गंगा पार एवं महानगर के व्यापारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन के संदर्भ में यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर (MDR) शुल्क लागू करने की तिथि टाले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
व्यापारियों ने इस निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही, व्यापारियों के हितों के प्रति निरंतर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाने में सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी का विशेष आभार व्यक्त किया।
व्यापारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सरकार व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ऐसे निर्णय लेगी, जिससे व्यापार जगत को राहत मिलेगी और व्यापारियों के हित सुरक्षित रहेंगे।
