Wednesday, October 14Ujala LIve News
Shadow

पसना में संकुल ज्ञान-विज्ञान मेले का भव्य समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

पसना में संकुल ज्ञान-विज्ञान मेले का भव्य समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित


उजाला शिखर

कोरांव, प्रयागराज। क्षेत्र के पसना स्थित राजपति सिंह स्मारक सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित संकुल ज्ञान-विज्ञान मेला 2026 का समापन समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत कोरांव के चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को देखकर मुख्य अतिथि ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है।

कार्यक्रम में विज्ञान क्षेत्रीय संयोजक, विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके शैक्षिक एवं वैज्ञानिक विकास पर बल दिया गया।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में ज्ञान-विज्ञान के प्रति रुचि, प्रतिस्पर्धा की भावना और नवाचार की प्रेरणा का संदेश दिया।

रिपोर्ट: कोरांव, प्रयागराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *